पुदुचेरी एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच लगभग तीन सेमी बारिश दर्ज की गई।गृह एवं शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने कहा, ”केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे।” कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।मंत्री के लक्ष्मीनारायणन ने स्थिति की समीक्षा के लिए राजस्व, पीडब्ल्यूडी और स्थानीय प्रशासन विभागों के अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी मशीनरी तैयार करने का निर्देश दिया। पीटीआई















Leave a Reply